तन और मन की शांति से बढ़ जाती है इंसान की उम्र, एक्सरसाइज भी जरूरी
>लंबी उम्र आज के दौर में पाना किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अपने अब तक अगर किसी व्यक्ति को ज़िंदा देखा होगा तो 100 से 120 साल तक इस उम्र तक जीने वाले लोग अमूमन सुर्ख़ियो में आ जाते है।लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 100-200 नहीं, बल्कि पूरे 256 साल की उम्र तक जीवित रहा।
250 साल तक जीने का अभी तक खिताब चीन के रहने वाले ली चिंग युए के नाम है। इतिहासकारों का मानना है कि ली चिंग का जन्म 3 मई 1677 को चीन के कीजियांग जिले में हुआ था वहीं एक और दावे के मुताबिक वो साल 1736 में पैदा हुए में और उनकी मृत्यु 6 मई 1933 को हुई। खबरों के मुताबिक साल 1928 में ‘ उनके पड़ोस में रहने वाले कई बुजुर्गों का कहना था कि जब उनके दादा लोग बच्चे थे, तो वो ली चिंग को जानते थे, वो उस समय भी एक अधेड़ उम्र के शख्स थे। वैसे तो इतनी लंबी उम्र पाना आसान नहीं है लेकिन हम आपको इस लंबी उम्र के राज के बारे में बताने जा रहे है।
दअसल ली चिंग प्रख्यात चाइनीज हर्बलिस्ट, मार्शल आर्टिस्ट और सलाहकार थे, उन्हें हर्बल के साथ मार्शल आर्ट्स में भी महारथ थी। वो 71 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर के तौर पर चीन की सेना में शामिल हुए थे। वहीं उन्होंने 24 शादियां की और उनके 200 से अधिक बच्चे है।
ली ने अपनी जिंदगी के 40 साल सिर्फ जड़ी बूटियों के सहारे गुजारे। वो जड़ी-बूटियों के साथ चावल से बनी शराब को भोजन के रूप में खाते थे। वहीं उनकी लंबी उम्र के पीछे रहस्य है कि वो नींद लेते थे, बिना आलस के चलते थे, कछुए की तरह आराम से बैठते और अपने दिल को हमेशा शांत रखते थे। वो डाइट और एक्सरसाइज के साथ मन और तन की शांति को लंबी उम्र की सबसे वजह मानते थे।