कई लोगों की जिंदगी में कुछ दर्दनाक हादसे हो जाते है जो इंसान की जिंदगी बदल देते है। लेकिन कई लोग इन घटनाओं से विचलित न होकर आगे बढ़कर लोगो के लिए प्ररेणा बनते है तो कुछ अपनी जिंदगी को वहीं पर खत्म कर लेते है लेकिन किसी के साथ कितना भी बुरा क्यो न हो जाएं लेकिन इस शख्स से ज्यादा दर्दनाक नहीं होगा। इसकी तस्वीर देखकर भले ही आपका दिल दहल जाएं लेकिन इसके बावजूद यह शख्स जिंदगी को मजेदार तरीके से गुजार रहा है। तो चलिए आपको मिलवाते है उस शख्स से जिसके ऊपर से जहाज गुजर गया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।
यह तस्वीरे आलेहांद्रो रामोस नाम के एक शख्स की है। जो पेशे से ड्राईवर है इसकी तस्वीरे देखकर आपको भले ही डर लगे लेकिन इस तस्वीरो के पीछे एक बेहद रोंगते खड़ी कर देने वाली दर्दनाक कहानी छिपी है। दरअसल एक बार रामोस घोंघा पकड़ने के लिए पेरू के समंदर में गए लेकिन उसी दौरान के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसने उनका शरीर ही बदलकर रख दिया। उनकी छाती और हाथ के ऊपर वाले हिस्सों में सूजन आ गई।
घोंघा पकड़ते हुए 54 साल के रामोस, 100 फीट नीच समंदर में चले गए थे। रामोस के दोस्त उन्हें ऑक्सीजन पहुंचा रहे थे कि तभी उनके ऊपर से एक कार्गो जहाज गुजरा गया। जहाज गुजरने से उनकी एयर पाइप फट गई। जिसके बाद उनके शरीर में तेजी से प्रेशर आ गया, एयर स्पलाई बॉडी के अंदर आ गई। प्रेशर की वजह से छाती और हाथ का कुछ हिस्सा बुरी तरह सूज गया। रोमांस के इस हादसे को 4 साल हो गए है लेकिन उनकी बॉडी में हर रोज़ सूजन बढ़ती जा रही है। इस हादसे की वजह से रामोस का वजन लगभग 30 किलो तक बढ़ गया है। डॉक्टरो के अनुसार इस तरह की बिमारी बॉडी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ने की वजह से होती है। रामोस के फिलहाल हर कोई सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है।