बच्चो को देखकर उनकी अदाओ का दीवाना कौन नही होता है। बच्चो की मासूमियत को देखकर कोई भी शख्स उनका दीवाना हो जाता है। इनकी हर अदा निराली और इनकी इन्ही अदाओ से आपके दिन भर की थकान कोसों दूर भाग जाती है। बच्चे नासमझी में कई बार ऐसी हरकतें कर देते है की आप हँसे बिना रह नही पाते है। ऐसे ही एक बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप अपनी हँसी रोक नहीं पाएंगे।
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाये। कब कौन हीरो बन जाये कौन जानता है। सोशल मीडिया ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुँचाया है। आजकल सोशल मीडिया पर हर रोज कोई ना कोई वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया की बदौलत आज कई लोगों को पूरी दुनियाँ में पहचान मिली है। ऐसा ही यह क्यूट बच्चा है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसकी अदाएं देखकर लोग खूब मज़े ले रहे है। इस वीडियो में बच्चे ने एक बेहतरीन गाना गाया है।
यह वीडियो एक स्कूल का है। स्कूल में एक बच्चे को उसकी मैम ने गाना गाने के लिए कहा, क्योंकि उसने बच्चे को पहले भी तोतली आवाज में गाते हुए सुना था। बच्चे ने बॉलीवुड गाना “गुलाबी आँखे जो तेरी देखी” गाने लगा।
बच्चा बीच-बीच में गाने से बचने के लिए अपनी मैम से बहाने भी कर रहा था। उसकी मैम ने ही इसका वीडियो बना कर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।
आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्चा अपनी स्कूल ड्रेस में है और वह अपनी क्लास रूम में खड़ा होकर गाना गा रहा है। जब बच्चा गाना गा रहा होता है तो उसकी मैम उसका वीडियो बना रही होती हैं। बच्चे की तोतली आवाज में गाना सुनकर किसी की भी हँसी छूट जायेगी।