इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले काफी समय से बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच कुछ कुछ नहीं बल्कि काफी कुछ चल रहा है। बता दे कि इन दोनों के प्यार की खबरें अक्सर सुखियों में बनी रहती है। ऐसे में आलिया भट्ट को भाभी बनाने पर अब करीना कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। दरअसर रणबीर और करीना कपूर दोनों रिश्ते में एक दूसरे के कजिन है। तो इस लिहाज से रणबीर कपूर के साथ रिश्ता जोड़ने के बाद आलिया भट्ट, करीना कपूर की भाभी ही कहलाएंगी।
आलिया भट्ट को भाभी बनाने पर करीना कपूर का रिएक्शन..
आपको जान कर ख़ुशी होगी कि करीना कपूर असल में आलिया भट्ट को अपनी भाभी बनाने के लिए उनसे ज्यादा उत्साहित है। दरअसल बीते रविवार को मुंबई में एक इवेंट हुआ था। जिसमे करीना और आलिया दोनों ही शामिल हुए थे। ऐसे में करण जौहर ने मौके का फायदा उठाते हुए आलिया भट्ट से यह सवाल पूछ लिया, कि क्या उन्होंने कभी ये सोचा था कि करीना कपूर उनकी नन्द बनेगी।
.@aliaa08 is this generation’s best artist – #KareenaKapoorKhan.#JioMAMIMovieMelawithStar #JioMAMIwithStar2019 pic.twitter.com/h2B9qb3pSu
— JioMAMIwithStar (@MumbaiFilmFest) October 13, 2019
आलिया की नन्द बनने को बेताब करीना..
बता दे कि इस दौरान करीना ने बीच में ही इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी। अब यूँ तो करण का यह सवाल सुन कर आलिया शर्मा गई। मगर फिर भी करण पीछे नहीं हटे। उन्होंने भी कह दिया कि जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन वह और करीना हाथ में थाली लेकर खड़े होंगे और उनका स्वागत करेंगे।
करीना कपूर खान की फैन है आलिया भट्ट..
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट खुद भी करीना कपूर खान की काफी बड़ी फैन है। जी हां उन्हें करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट बेहद पसंद है। यहाँ तक कि उन्हें कई बार करीना की नकल करते हुए भी देखा गया था। वही अगर हम रणबीर की बात करे तो वह भी अक्सर अपनी बहन करीना कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आलिया भट्ट को भाभी बनाने में करीना कपूर को जरा सा भी ऐतराज नहीं है।