बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती बन चुकी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर श्री देवी की बेटी है| पर इस मुकाम तक पहुँचने में उन्होंने कभी भी ये नहीं जताया की उनकी माँ श्री देवी है, बल्कि वो यहाँ तक अपने टैलेंट की वजह से पहुंची है| इन दिनों जाह्नवी एक धार्मिक यात्रा पर निकली हुई है, जिसकी तस्वीरे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है|
दरअसल इन दिनों जाह्नवी तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश गयी हुई है| जाह्नवी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की है| तस्वीरों के साथ तो जाह्नवी ने कुछ नहीं लिखा है, पर फोटो के साथ जाह्नवी ने इंद्रधनुष और धूप वाली इमोजी भी शेयर की है| इन तस्वीरों में जाह्नवी बहुत ही साधारण से कपड़ों में नज़र आ रही है| दरअसल जाह्नवी ने फोटो में पीले रंग के दुपट्टे के साथ सफेद सलवार सूट पहना हुआ है, और वो मुस्कुरा भी रही है| इसके अलावा जाह्नवी कपूर पहाड़ी की चोटी पर बनी सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं|
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते ही तेज़ी से वायरल हो गयी और जाह्नवी की इस फोटो को खूब पसंद भी किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है, की जाह्नवी 12 किलोमीटर पैदल पहाड़ी पर चढ़कर बालाजी के दर्शन करने पहुंची| और इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी जज कर तारीफ कर रहे है| उनके कई चाहने वालो ने इसपर कमेंट भी किया है| जिसपर एक यूज़र ने लिखा -‘वॉक बाय तिरुमला…’ एक अन्य यूज़र ने लिखा- ‘तिरुमाला में’,
वहीं दूसरे फैन ने लिखा – ‘तिरुमाला तिरुपति.’ एक ने लिखा- ‘इस तरह की सादगी दिल को छू लेने वाली है.’ एक दूसरे फैन ने कमेंट किया – ‘आपके कदम बता दें रहे हैं आप इस समय तिरुमाला में हैं, आप खुश रहें.’ ये पहली बार नहीं है जब जाह्नवी इस तरह की किसी धार्मिक यात्रा पर गयी हो, इससे पहले भी जाह्नवी कपूर अपनी मां श्री देवी के साथ उनके बर्थडे के मौके पर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने जा चुकी है|
अभी जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फ़िल्मो पर काम कर रही है| ऐसा माना जा रहा है की उनकी ये फ़िल्मे बॉलीवुड में खूब धूम मचाएंगी| जाह्नवी की आने वाली फ़िल्मो में कुछ बड़ी फ़िल्मे भी शामिल है जैसे की -‘रूही अफ्जा’, ‘दोस्ताना 2’, तख्त और ‘गुंजन सक्सेना बायोपिक’
इस बायोपिक में जाह्नवी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगी|