भारत और चीन के बीच का ज़मीनी विवाद सालों पुराना है। ज़मीन को लेकर दोनों देशों के बीच कई दफा बैठकें भी हुईं लेकिन कोई ठोस हल नही निकला, नतीजा दोनों ने इसको उसी हाल में पड़े रहने का फैसला लिया। अभी हाल ही में भारत चीन के बीच बॉर्डरलाइन लांघने और ज़मीन को अपने कब्जे में लेने के चक्कर मे चीन ने हिंदुस्तान की पीठ पर छुरा घोपा। जिसके चलते हिंदुस्तान के कई सैनिक वीर गति को प्राप्त हुए वही भारतीय सैनिकों ने भी चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर कई सैनिक मार गिराए।
चीन की इसी वादाखिलाफी और गद्दारी को लेकर पूरे भारत के हर देशवासी का खून खौल गया और चीन से जुड़ा हर समान का बहिष्कार की बात होने लगी। लोगो मे इतना गुस्सा भर गया कि उन्होंने चीन की बहु चर्चित app TikTok को और अपने फ़ोन से हटा दिया और फिर ये सिलसिला इतना गहरा गया कि अब सरकार ने भी Tiktok समेत 59 चीनी Apps को पूरी तरह बैन कर दिया है।
इनके Apps के नाम हैं!
अगर हम इसे देश हित मे देखे तो सरकार का यह फैसला चाइना की गद्दारी का मुतोड़ जवाब है जो कि बिलकुल सही है, लेकिन प्रैक्टिकली देखें तो apps के बैन होने के कई सारे नुकसान भी हैं। जौसे अगर यह apps बैन हो जाती हैं तो इनके ऑफिसों में काम करने वाले पढ़े लिखे एक्सपीरियंस लोगों का क्या होगा।
उनको नौकरी कौन देगा वो भी covid 19 की महामारी के दौर में? यह भी कहा गया कि जितनी भी चीनी Apps हैं, ये हमारा डेटा चोरी कर चीन को सप्लाई होता है, इस डेटा में यूजर की जरूरी जानकारी जैसे फ़ोन नंबर, messages यहां तक कि हमारी GPS location तक रिकॉर्ड होकर चीन के पास जाती है।
हमारी निजी जानकारी जैसे फ़ोन नंबर , फ़ोन गैलरी में पड़ी पिक्चर्स, ट्रांसेक्शन SMS – हमारे अकॉउंट में बैलेंस कितना है यह भी मैसेज के ज़रिए ट्रैक होता है, और ये काम सिर्फ चीनी अप्प्स ही नही करती बल्कि फेसबुक, गूगल, एप्पल, व्हाटसअप, अमेज़न, शाओमी भी करते हैं।
यहां तक फेसबुक, गूगल, अमेज़न तो चुपके से हमारी बाते तक सुनकर हमे ads दिखाते हैं। क्या ये सही है?
अगर चीन से दुश्मनी की बात की जाए तो चीन से जुड़ी हर चीज़ को देश से बाहर फेंक देना चाहिए। चीन के बहुत सारे उद्योगपतियों के पैसा भारत की नामी गिरामी कॉम्पनियों में लगा हुआ है जैसे Paytm, Zomato और Byju’s। और भी उभरते स्टार्टअप्स हैं जिनमे चीन का पैसा लगा हुआ है। क्या दो देशों की लड़ाई का असर कॉर्पोरेट सेक्टर पर भी पड़ेगा।
कुछ सवाल है!
1. कुछ वक्त पहले भारत ने tiktok को बैन कर दिया था, और भी कई apps थी जो भारत चीन के डोकलाम विवाद के बीच हटा दी गयी थी, लेकिन सरकार उन्हें फिर वापस ले आयी। क्या ऐसा दोबारा हो सकता है के टिकटोक समेत बाकि apps फिर से वापस आ जाएं?
2. अगर ये सब फिर वापस मार्केट में आ जाते हैं तो क्या पब्लिक के सेंटीमेंट्स के खिलवाड़ नही होगा?
3. चीन जिस रफ्तार से दुनिया मे हावी होता जा रहा है, क्या ये डिजिटल सर्जीकल स्ट्राइक से चीन को कुछ फर्क पड़ेगा।