ये तो सब जानते है कि हिन्दू धर्म में करवा चौथ का व्रत कितना खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। शायद यही वजह है कि इस दिन केवल आम महिलाएं ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटी पत्नियां भी अपने पति के लिए यह व्रत रखती है। बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उनके लिए व्रत रखा था। जी हां अनुष्का ने विराट संग बड़े ही खास अंदाज में इस साल करवा चौथ का व्रत मनाया था।
अनुष्का ने विराट संग मनाया था करवा चौथ का व्रत..
दरअसल खास इसलिए क्यूकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार केवल अनुष्का ने ही नहीं बल्कि विराट ने भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा था। अब ये बात सच है या नहीं, ये तो हम नहीं बता सकते। मगर इसमें कोई शक नहीं कि विराट सच में अनुष्का से बेहद प्यार करते है। गौरतलब है कि इन दोनों ने अपनी करवा चौथ की एक खूबसूरत सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर..
इस तस्वीर को देख कर आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है, कि कैसे विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को देख कर अपना करवा चौथ का व्रत खोला होगा। अब यूँ तो विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर हमेशा ही काफी एक्टिव रहते है। मगर बात जब किसी खास मौके की होती है, तब इनकी शेयर की गई तस्वीरें कुछ ज्यादा ही चर्चा में रहती है।
https://www.instagram.com/p/B3ujURip7Sn/
वैसे हम आपको बता दे कि अनुष्का ने विराट संग करवा चौथ की जो तस्वीर शेयर की है, उनके फैंस इस तस्वीर को देख कर बेहद खुश है। शायद इसलिए इनकी तस्वीर को इतने लाइक्स और कमेँट्स मिले है। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् इन दोनों की जोड़ी को हमेशा सलामत रखे। फ़िलहाल तो विराट मैच खेलने में व्यस्त है। तो वही दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा किसी वेब सीरीज में काम करने की तैयारी कर रही है।