नाखून बड़े रखना हर लड़की को पसंद होता है। लंबे नाखूनयकेँ हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है और लड़कियां तो अक्सर बड़े नाखून रखना पसंद करती है।लेकिन कुछ लोग चर्चा में आने के लिए बड़े अजीबो-ग़रीब काम कर देते हैं। ऐसा ही इस लड़की ने किया इसने अपने नाखूनों को इतना बढ़ाया की आप इसकी लंबाई जानकर हैरान हो जाएंगे।

जी हां हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे है। इसका नाम क्रिस वाल्टन है। यह दुनिया के सबसे लम्बे नाखूनों वाली लड़की के नाम से फेमस है। इसके नाख़ून दुनिया के सबसे लम्बे नाख़ून हैं।

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, वह कोई साधारण महिला नहीं बल्कि पेशे से मॉडल और गायक है। इनके सभी नाखूनों की लम्बाई को अगर जोड़ा जाए तो नाखूनों की लम्बाई लगभग 20 फ़ीट होगी। इसी वजह से इनका नाम 2012 में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया जा चुका है। इतने बड़े नाखून के बाद भी वाल्टन को अपने काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।