इस दुनिया में दो तरह के लोग है एक वह जो मेहनत करना नहीं चाहते और गरीब बने रहते है दूसरे वह जो मेहनत तो करते है लेकिन पैसा उनके पास नहीं रुकता, पैसा आता है और चला जाता है। अगर आप भी इस नम्बर दो में शामिल है तो यह खबर आपके लिए है। कई बार होता है हमारे साथ सबकुछ अच्छा चल रहा होता है और अचानक से कुछ ऐसा हो जाता है कि हमारा पैसा पानी की तरह बर्बाद होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपने घर में इन पांच चीजो को शामिल करे। इन चीजों की मदद से घर में सकारात्मक माहोल बनेगा, दुश्मनों की नज़र नहीं लगेगी और पुरे परिवार का भाग्य भी चमक उठेगा। और गरीबी दुम दबाकर भाग जाएंगी।
मोर पंख
अक्सर हम लोगों के घर में मोर पंख देखते है। इसको घर में रखने की खास वजह होती है दरअसल इस मोर पंख में बेसुमार सकारात्मक उर्जा होती हैं और यह काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस मोर पंख को आप घर के साथ अपनी तिजोरी में भी रख सकते है। जब हम इस मोरपंख को घर की तिजोरी में रख देते हैं तो ये उसे पॉजिटिव एनर्जी से भर देती हैं। इस तरह आपकी तिजोरी में रखा धन हमेशा बना रहता है और न के बराबर खर्च होता हैं।
घोड़े की नाल
शनिवार के दिन घर के उत्तर या पूर्व दिशा में घोड़े की नाल रखने से काफी लाभ होता हैं। माना जाता है कि अगर आप इस दिशा में घोड़े की नाल को लटका देते है तो आपके घर परिवार को कभी दुश्मनों की नज़र नहीं लगती है।
चांदी का सिक्का
बाजार में कुछ ऐसे चांदी के सिक्के मिलते हैं जिसके ऊपर लक्ष्मी जी की आकृति बनी होती हैं। इस चांदी के सिक्के को पूजा घर में रखना चाहिए। ऐसे में आप जब भी पूजा पाठ करे तो इस सिक्के की भी पूजा कर दिया करे। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती हैं।
सफ़ेद हाथी की तस्वीर
घर में सफ़ेद हाथी की तस्वीर रखना काफी फायदेमंद होता हैं। सफ़ेद हाथी ये की एरावत हाथी को आप लक्ष्मी जी के आसपास खड़ा देख सकते हैं। ऐसे में जब आप इसे घर में लगाते हैं तो अचानक धन सम्बंधित लाभ होते हैं। इससे धन की आवक के नए नए साधन भी मिलते है.
धातु का कछुआ
चांदी या किसी अन्य धातु का बना कछुआ घर में रखने से काफी लाभ मिलता हैं। कछुआ विष्णु भगवान का प्रिय होता हैं। और विष्णु की पत्नी लक्ष्मी होती हैं। ऐसे में इसका कनेक्शन धन लाभ से हैं।