हिन्दू धर्म मे तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्त्व है। इस पौधे को बहुत शुभ माना जाता है और रोज सुबह तुलसी को पानी देना घर मे खुशहाली लेकर आता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है की लोग घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाते है। रोज़ शाम को तुलसी के नीचे दिया जलाने से घर की सभी परेशानियों के साथ घर की दरिद्रता भी दूर होती है। लेकिन अगर आप इसे शस्त्रों के अनुसार नहीं करते तो यह उसका उल्टा कर देती है। तो चलिए आपको बताते है दीपक जलाने की सही विधियां
तुलसी पूजा और दीपक जलाने से पहले चावल का आसन देने से घर में लक्ष्मी का निवास होता है। चावल लक्ष्मी का प्रिय भोजन है इसलिए तुलसी के पौधे के नीचे चावल का आसन लगाकर उसपर घी और तेल का दीपक जलाने से धन की वर्षा होती है और घर मे किसी तरह की दरिद्रता का वास नहीं होता है। शास्त्रों में चावल को शुद्धता और दीपक को पूर्णता का प्रतीक माना गया है।
हिन्दू धर्म मे दीपक को बहुत महत्व दिया गया है। दीपक को देव का स्वरूप माना जाता है। इसीलिए तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने के लिए चावलनुमा आसन बनाना महत्वपूर्ण है वहीं दीपक के नीचे चावल ना रखने पर इसे अपशकुन मानते है। ऐसा न करने पर दीपक अधूरा माना जाता है और घर मे सुख शांति के जगह बुरा होता है।