अमीर बनने का सपना किसका नहीं होता, हर लड़के का कुछ हसीं सपनो में से अमीर बनना और शादी करने का सपना टॉप पर होता है। लेकिन सबकी ऐसी किस्मत नहीं होती। किसी को ढेर सारा पैसा मिल जाता है तो किसी को लड़की नहीं मिलती। किसी को सुन्दर सी लड़की मिल जाती तो किसी को पैसा नहीं मिलता। ऊपर वाला सबको सब कुछ नहीं देता। थोड़ा बहुत रोक ही लेता है।
वैसे भी लड़को को आज कल शादी के लिए लड़की मिल पाना बड़ा मुश्किल हो गया है, लड़कियों को और उसके घर वालों को लड़का नहीं बल्कि एक चलती फिरती ATM मशीन चाहिए भले लड़की ही किसी लायक न हो। लेकिन लड़का ऐसा चाहिए जो लड़की को घर बैठा कर खिलाये और उसके नखरे भी उठाये।
लड़कियों को जब बॉयफ्रेंड बनाना होता है तो सबसे सुन्दर और हॉट लड़क चुनती हैं लेकिन शादी करनी होती है तो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” वाला जेठा लाल भी सलमान खान लगने लगता है। लेकिन कहानी यही तक सीमित नहीं है, एक दूसरा पहलू भी है जब लड़की लड़के की तलाश करती है तो लड़के में 50 खूबियां चाहिए होती है।
लड़का ह्रितिक रौशन जैसा हो , गोरा हो पैसे वाला हो माँ बाप से अलग भी रहे, सरकारी नौकरी हो। लेकिन उन लड़को का क्या जो प्राइवेट जॉब में हैं। ये तो है आजकल की कहानी लेकिन अब सुनिए एक ऐसी कहानी जिसमे एक भिखारी की एक नहीं तीन तीन बीवियां हैं।
छोटू बारीक नाम का भिकारी भीख मांग कर महीने के लाखों कमा लेता है। छोटू एक नेटवर्किंग कंपनी का मेंबर भी है, इनके नीचे भी बहुत सारे लोग ज्वाइन हैं। छोटू बारीक बचपन से ही दिव्यांग हैं यानि इनके पैर बचपन से ही ख़राब हैं। रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते मांगते इतना ऐसा कमा डाला की इन्होने गांव में खुद की बर्तन की दुकान भी खरीद ली। और इनकी बीवी बच्चे सामान बेच कर अपना भरण पोषण आराम से कर लेते हैं। देखिये इसे बोलते हैं किस्मत। क्या आपकी किस्मत इतनी बुलंद है? सोचियेगा!