सोशल मीडिया पर आपको अक्सर अजीबो-गरीब चीज़ देखने को मिल जाती है। जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते है। इनमें कुछ चीज़ो को देखकर आपको हंसी आती है तो कुछ आपको आश्चर्यचकित कर जाती है। वैसे ही इन दिनो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे आप पहली नज़र में देखकर शायद नज़रअंदाज कर दे लेकिन ध्यान से देखने पर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। ऐसा क्या है इस तस्वीर में आइए आपको बताते है।
इन दिनों यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसे अपने फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं कर हैरान कर देने वाली चीज ढूंढने को कह रहे हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि एक खूबसूरत सी लड़की कैमरे के सामने पोज दे रही है। तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है। वैसे तो यह तस्वीर एक आम लड़की की ही है लेकिन आम होते हुए भी इस लड़की में कुछ ख़ास है। अब इस लड़की की तस्वीर में ऐसा कौन सा राज़ छुपा है। अगर आपने इसे ढूंढ लिया तो ठीक है नहीं तो हम आपको बताते है।
वैसे तस्वीर ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड नहीं है। ध्यान से देखने पर सच्चाई खुद-ब-खुद आपके सामने आ जायेगी। इस तस्वीर में जो मासूम सी लड़की पोज दे रही है उसके हाथ में पांच नहीं बल्कि छः उंगलियां हैं। लड़की के हाथ का अंगूठा पीछे की ओर है। अब आपको यह लड़की थोड़ी अजीब लग रही होगी। इंटरनेट पर भी इस लड़की की तस्वीर ने लोगों को पागल बना रखा है। कुछ लोग तो इस पहेली को सोल्व कर ले रहे हैं लेकिन कुछ घंटों देखने के बाद भी समझ नहीं पा रहे। अब आप भी अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से इस तस्वीर की सच्चाई अवश्य पूछ सकते है।