बॉलीवुड दबंग सलमान खान फ़िल्म इंडस्ट्री में इतने बड़े सेलेब्रेटी है कि उनके साथ रहने वाला भी किसी सेलेब्रेटी से कम नही रहता है। इसलिए सलामन खान के साथ हमेशा उनके साये की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। शेरा 25 साल से सलमान खान को सिक्योरटी दे रहे है। और अपने इस 25 साल के रिश्ते को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जो उनके फैन को काफी भा रही है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ फोटो शेयर करते हुए 25 साल के साथ के बारे में बताया है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ’25 साल और अभी भी मजबूत है।’

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। सिक्योरटी देने के शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपये महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा।
यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले उसी साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। शेरा के पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। इसलिए उनका नाम शेरा पड़ गया। कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने।



शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ