तैमूर अली खान स्टार किड में सबसे फेमस है। इनकी हर अदा पर इनके फैन्स को प्यार आता है। यही वजह है कि मीडिया कभी भी तैमूर को अकेला नही छोड़ती है। कभी कभी तैमूर मीडिया से इरिटेट होकर अजीब अजीब से रिएक्शन भी देते है। लेकिन मीडिया इन्हें भी अपने कैमरे में कैद कर लेती है और तैमूर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है।
अभी हाल ही में तैमूर का एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सैफ अपनी वाइफ करीना और बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ को अपनी पत्नी करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट से बाहर जाते हुए देखा गया। इनको एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक़्त फैन्स ने घेर लिया और फैन्स सेल्फी लेने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
#SaifAliKhan #KareenaKapoor #TaimurAliKhan at the airport today #sunday #ManavManglani
वीडियो में सैफ अपनी बांहों में तैमूर को लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और फैंस उनका पीछा करते हुए सेल्फी ले रहे हैं। सैफ भीड़ को हटाने की कोशिश करते है तभी तैमूर को “मम्मा” करीना पुकारते है जो फैन्स के बीच से अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रही थीं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो के खूब रिएक्शन आ रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
सैफ अली खान की बात करे तो हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान, अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘तानाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लोगों को खूब भा रही है। ‘तानाजी’ को भारत में हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है।