बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा ही सुर्खियों में रहते है। अभी फिलहाल 83 फ़िल्म को लेकर रणवीर और दीपिका की जोड़ी चर्चा में है। वही हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टिव रणवीर सिंह कुछ भी करे जनता के बीच वो चर्चा का विषय बन जाता है। अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर अपने ब्लड ग्रुप का खुलासा किया है। उनका ब्लड ग्रुप जानकर लोग रणवीर से मजेदार तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।

दरअसल, रणवीर ने सोशल मीडिया पर बोहेमियन लुक में अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा ब्लड ग्रुप चेक करें। ये G+ था’. उनके इस अनोखे ब्लड ग्रुप की वजह से जनता में काफी चर्चा है। इस अनोखे ब्लड ग्रुप को जानकर यूजर्स ने भी जमकर रणवीर की टांग खींचनी शुरू कर दी। यूजर्स ने रणवीर के जी ब्लड ग्रुप को मजाक में लेते हुए कहा कि G का मतलब गांजा से लेकर गैंग्स्टा तक होता है। लोग रणवीर से तरह तरह के सवाल कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा, ‘गुजरात गवर्नमेंट ब्लड ग्रुप= करप्शन’.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में अपनी पत्नी दीपिका के साथ नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण रोमी भाटिया के किरदार में हैं।