भारत में एक ऐसा देश है लोग ज्यादा धार्मिक और पूजा पाठ और भगवान में विश्वास करने वाले होते है। यहां के लोगो के भगवान पर आस्था काफी पवित्र और निश्छल होती है। इसके साथ ही साथ पूजा पाठ करने से मन प्रसन रहता है और एक सुकून हासिल होता है। और नकारात्मक चीजो से दूर होकर लोग सकारात्मक सोच की तरफ अग्रसर होते है। ऐसे में घरों में पूजा के लिए भगवान की मूर्तियां रखते है। जिसका लोग घर में भगवान का नित्य सुमिरन, पूजा पाठ करते है। भगवान की नित्य पूजा पाठ करने वाले लोग लड़ाई झगड़े से दूर रहते है। आपके घर में भी पूजा के लिए कुछ भगवान की प्रतिमाएं होंगी।लेकिन हम आपको कुछ ऐसे भगवानो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मूर्ति को घर में अवश्य रखना चाहिए।
इन मूर्तियों के लिए किसी खास मटेरियल की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने बजट के हिसाब से मूर्ति किसी भी मटेरियल से बनी ला सकते हैं। ये बड़ी हो या छोटी इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। बस इस बात का ध्यान रहे कि आपके मंदिर में ये मूर्तियाँ अवश्य हो ताकि आपको भगवान की पूजा पाठ का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके। चलिए आपको बताते हैं कि घर में किन किन भगवानो की मूर्तियाँ होना शुभ होता हैं।
घर मे शादी हो समारोह हो या फिर कोई भी शुभ कार्य हो सभी को शुरू करने के पूर्व गणेश जी को पूजा जाता हैं। किसी अन्य देवता की पूजा के पहले भी गणेश जी की पूजा होती हैं। गणेश जी अच्छे भाग्य के प्रतिक हैं और घर मे सुख शांति लाते है। इसलिए घर के मंदिर में में इनकी मूर्ति जरूर रखें।

घर में शिवलिंग रखना काफी शुभ माना जाता हैं। शिवलिंग के होने पर आ रोजाना भगवान शिव का जल अभिषेक भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर के ऊपर कोई भी बड़ी मुसीबत नहीं आती हैं और शिवजी आपकी रक्षा करते हैं।

