इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसका शरीर होता है, अगर इंसान का शरीर स्वस्थ है तो वह किसी भी समस्या से लड़ सकता है। लेकिन कभी कभी शरीर स्वस्थ होने के बाद भी दिक्कतें पीछा करना नहीं छोड़ती। लेकिन कुछ नुस्खों को अपनाकर हम अपनी दिक्कतों से बहुत ज़्यादा छुटकारा तो नहीं पा सकते लेकिन, हाँ , कुछ हद तक इन दिक्कतों को कम ज़रूर कर सकते हैं।
नीम्बू को वैसे तो बहुत जगह इस्केमाल किया जाता है, हिन्दू धर्म में तो निम्बू का बहुत महत्व है, पूजा पाठ से लेकर टोने टटके तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। हम आपको निम्बू के ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपना कर आप काफी सकरात्मत अनुभव करेंगे।
जिन लोगों को सुबह उठने पर लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है वो भी इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीज अगर रात को सोते समय अपने बिस्तर के बगल में नींबू का टुकड़ा रखते हैं तो सुबह उनको फ्रेश महसूस होगा। नींबू के गुणों के ऊपर हुए रिसर्च की माने तो नींबू की खुशबू शरीर में सेरोटिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है जिससे ब्लड प्रेशर के मरीजों को राहत मिलती है।
अगर आपके घर में मक्खियों के साथ-साथ अन्य दूसरे कीड़े-मकोड़े भी घर में है तो हमेशा घर में नींबू का टुकड़ा काट कर रखें। नींबू की खुशबू से कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं। रात को सोने से पहले कुछ देर के लिए नींबू का टूकड़ा काटकर बिस्तर के पास रख दें और लाइट बुझा दें। नींबू की खुशबू और अंधेरे के कारण सारे कीड़े-मकोड़े और मक्खियां दूर भाग जाएंगे और आप आराम से सो पाएंगे।
अगर आप सुबह की शुरुआत नींबू पानी के साथ करें तो इसका फायदा बहुत ज्यादा होगा। रोज सुबह नींबू पानी पीने से न सिर्फ आपका मोटापा कम होता है बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे।