धोनी जितना अपने क्रिकेट खेल में माहिर है वैसे ही उनकी बिटिया मौज मस्ती करने में माहिर। हाल ही में धोनी ने अपनी बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इसमें धोनी की बेटी अच्छे अच्छे रॉकस्टार के छक्के छुड़ाती नज़र आ रही है।
क्रिकेट से दूरी बना भारत के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे है। इन दिनों वो उत्तराखंड मसूरी में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और वहां बर्फबारी के बीच छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी बर्फबारी का आनंद उठा रही है। इसी मौज मस्ती के बीच धोनी ने अपनी बेटी जीवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमे वो गिटार के साथ एक इग्लिश गाना रॉक स्टार की तरह गुनगुनाती हुई नजर आ रही है। इससे पहले धोनी का जीवा के साथ बर्फबारी में स्नोमैन बनाने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
इन दोनों वायरल वीडियो को एक ने माही ने खुद पोस्ट किया है, जिसमें जीवा इंग्लिश में गाना गुनगुना रही है। धोनी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- बर्फ देखते ही जीवा का श्रेष्ठ रूप सामने आ जाता है। इस वीडियो में जीवा गिटार भी बजा रही है। लेकिन जीवा को इस बात का पता नहीं है कि गाना गुनगुनाते हुए उसका वीडियो बनाया जा रहा है।वही दूसरा वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साक्षी ने धोनी और जीवा के साथ स्नोमैन बनाने के अलावा बर्फबारी में जीवा, माही का वीडियो पोस्ट किया। इनके कैप्शन में साक्षी ने लिखा- जीवा तुमने कमाल का काम है।
फिलहाल धोनी इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूरी बनाये हुए है। उन्हें ब्रेक लिए 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका हैं। जिस वजह से उनके सन्यास की खबरे खूब चर्चा में थी। फिलहाल उनकी वापसी की तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक ये साफ नही हुआ कि वो कब तक वापसी करने वाले है।