जैसे जैसे इंसान बढ़ते गए लोगों के जरूरते बढ़ती गई। जंगल काटकर हमने घरों को बनाना शुरू किया। चलने के लिए सड़के कम पड़ी तो फ्लाई ओवर बनना शुरू किया। लोगों के लिए सवारियां कम पड़ी तो मेट्रो चलाना शुरू कर दिया। मगर हमारी जनसंख्या में कहीं से कोई कमी नही आई। वहीं चीन की बात की जाए तो इसकी जनसंख्या अभी भी नंबर एक पर है। ऐसे में वहां के लोगों ने अपनी दैनिक ज़िन्दगी को आसान बनाने के लिए कई ऐसे काम किये। जिसे जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। चलिए आपको वहां की ऐसी एक तस्वीर दिखाते जिसे देखकर आप कांप उठेंगे। आपको अपनी आंखों पर भरोसा नही होगा लेकिन यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं सच्चाई है।
जी हां चीन से आई एक तस्वीरें सोशल साइड पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीरें को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर में एक ट्रेन मकान के बीच से गुजरती दिख रही है। अब आप हो सकता है इसे फोटोशॉप का कमाल मान ले लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे ये न तो फोटोशॉप का कमाल है और न ही कोई इल्यूजन। बल्कि यह एक हकीकत है। जी हां चीन के चोंगकिंग शहर में 19 वीं मंजिर पर एक रेलवे स्टेशन बनाया गया है।
चीन की बढ़ती आबादी को यातायात की बेहतरीन सुविधाएं दिलाने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है और ये उन्ही कोशिशो का एक उदाहरण है। इस रेलवे स्टेशन का नाम लिजीबाई है। इसे 6 खंबों पर बनाया गया है और इस पर वील ट्रेन चलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रेन के शोर से बिल्डिंग और यहां के रहने वाले हिलते नही ही और न ह ट्रेन के शोर से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कोई परेशानी होती है। तो हम आपको बता देते है यह बेहतरीन तकनीक का कमाल है कि ट्रेन से बस उतनी ही आवाज आती है जितनी बर्तन धोने के दौरान पानी की आवाज़ आती है।