एक बड़ा और आलीशान घर खरीदना सबका सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा कर पाना सबके बस की बात नही होती। आपने एक से एक बड़े आलीशान घर देखे होंगे लेकिन कुछ घर ऐसे होते हैं जिनकी तुलना में हर बड़े से बड़ा घर भी छोटा लगता है, और ऐसे घर होते हैं उद्योगपतियों और बड़े कलाकारों के।
आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ आलीधान घरों के बारे में जिनके बारे में जान कर आपका दिमाग हिल जाएगा।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है देश के सबसे अमीर उद्योगपति व्यक्ति मुकेश अम्बानी का।
यह घर है या ऑफिस बिल्डिंग समझ नहीं आता लेकिन यह दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। मुकेश अम्बानी का आलीशान भीमकाय मकान “एंटिला” के नाम से जाना जाता है। इस मकान में मल्टी फ्लोर पार्किंग की सुविधा है। प्राइवेट सिनेमा हॉल है, हैलीपैड है। और भी ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में हम और आप सोच भी नही सकते। एंटिला को मैनेज करने के लिए बाकायदा एक कंपनी भी गठित है। इस मकान की कीमत 10 से 13 हजार करोड़ के बीच मानी जाती है।
बात करते हैं भारत के रतन और हर देश वासी के दिल की धड़कन कहे जाने वाले रतन टाटा जी की, टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के दिल की तरह उनका मकान भी बहुत बड़ा है। मुम्बई में स्थित ये मकान 15000 वर्ग फुट में फैला है जिसकी कीमत 120-140 करोड़ लगाई जाती है। दिखने में भी बेहद खूबसूरत यह घर हर देखने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
इस लिस्ट में अगला नाम जिंदल ग्रुप के मालिक का आता है, नवीन जिंदल का। भारत की राजधानी दिल्ली में नवीन जिंदल रेजिडेंस से नाम से यह मकान है। दिखने में शानदार सुख सुविधाओं से लैस इस घर की कीमत 125 से 150 करोड़ के बीच आकी जाती है।
Yes bank के सीईओ राणा कपूर का भी नाम इस लिस्ट में आता है, बैंक के सीईओ के पास भी इतना बड़ा मकान होना भी ज़रूरी होता है। यह मकान हाल ही मुम्बई में लिया गया है और इस मकान की कीमत 125 करोड़ के आस-पास है।