सांप का नाम सुनते ही हमारे दिलो में एक डर सा पैदा हो जाता है। और हम यहीं चाहते है कि वह कभी हमारे सामने न आएं लेकिन गलती से भी इन सांपो से हमारा सामना हो भी जाता है तो डर के मारे हमारे हाथ पैर फूलने लगते है। लेकिन हम आपको ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहें है जिसको देखकर आपकी किस्मत चमक सकती है। हम आपको एक ऐसे अनोखे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आस्ट्रेलिया के जंगलो में पाया जाता है यह सफेद रंग का सांप होता है।
ऐसा माना जाता है कि यह सांप आनुवंशिक बदलावों के कारण पैदा हुआ था। यह सांप टेरिटरी वाइल्ड लाइफ पार्क की टीम ने इसे पकड़ा गया था। इस वाइल्ड लाइफ पार्क ने सफ़ेद सांप की तस्वीरें सब के साथ शेयर की है। इस सफेद सांप की आंखे यह भी साबित करती है कि यह लियूसिस्टिक सांप है।यह सांप देखने में बेहद अनोखा और निराला है। इस सांप को जो कोई भी देखता है हैरान हो जाता है आप भी तस्वीरो में दस अनोखे सांप को देख सकते है।
यह सांप देखने में आपको एकदम प्लास्टिक की तरह लगता है। इस साप को देखकर कोई यह नहीं बता सकता कि यह साप असली है या नकली। अनोखा होने की वजह से इस सांप की कीमत अब करोड़ो में बताई जा रही है वैसे तो इस सांप को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है। अगर वास्तव में किसी को ऐसा सफ़ेद सांप मिल जाये तो मानो उसकी तो जैसे किस्मत ही खुल गयी। आखिर यह साप कोई मामूली साप थोड़ी ना है। बल्कि ये साप आपको करोड़ों का मालिक बन सकता है। इस तरह के सांप दुनिया में बहुत कम है और लुप्त प्रजाति है। कई वन्य जीव संरक्षण केंद्र अब इनके संरक्षण के लिए कार्य कर रहे है।