हर धर्म और हर जगह की अपनी मान्यताएं और प्रथा होती है जो सालों से चली आती है जिसका निर्वाह आने वाली पीढ़ी करती है इसी तरह से यह प्रथा यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी प्रथा के बारे में बताने जा रहे है जिसे पढ़कर आपका दिल दहला जाएंगा और रुह कांप उठेगी। इस अजीब सी प्रथा में लड़को के साथ फेरे किसी जीवित इंसान के साथ नहीं बल्कि लाश के साथ किए जाते है।
दरअसल, यह अजीब सी प्रथा चीन के ग्रामीण क्षेत्रों की है। इस प्रथा के तहत इन गांव में कुंवारे लड़के की शादी मृत लड़की के शव से कराई जाती है। ये प्रथा यहां लगभग 3000 वर्षों से चल रही है। इस विवाह में दुल्हन की लाश को कब्रिस्तान से निकालकर कुंवारे लड़के के साथ शादी करवाई जाती है।
ऐसा करने के पीछे एक मान्यता बताई जाती है कि लड़के की मृत्यु के पश्चात उसकी कब्र के बगल में किसी विवाहित औरत की कब्र बना देने से लड़का अगले जन्म में अविवाहित नहीं रहता है। किन्तु इस परम्परा की शिकार कब्र में दफन औरतें हो रही हैं।क्योंकि यहां विवाहित मरी हुई औरतों के शव की बोली लगाई जा रही है। जिसका दाम एक रिपोर्ट के मुताबिक 20 हजार डॉलर तक पहुंच गया है।