सफेद रंग का लहंगा भी लगा रहा है दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद
एक लड़की के लिए अनमोल पलों में से एक होता है जब वह दुल्हन बनने की तैयारी कर रही होती है। ऐसे में वह इस मौके पर बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। अपने इस खूबसूरत पलों को खास बनाने के लिए ज्यादातर लड़कियां ब्राइडल लहंगा पहनना ही पसन्द करती है। लेकिन बदलते दौर के साथ फैशन की गलियारों में भी हमेशा बदलाव होते रहते है।
जहां कुछ वक्त पहलें लड़कियां अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए भारी भरकम लाल रंग के ब्राइडल लहंगे का पहनना पसन्द करती थी तो वहीं इन दिनों लड़कियों में हल्के रंगो के मैटेलिक लहंगे का काफी क्रेज देखा जा रहा है और आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड दिवाज को भी यह मैटेलिक लहंगे खूब भा रहें है। तो अगर आप दुल्हन बनने की तैयारी कर रही है तो अपने उस खूबसूरत पल के लिए मैटेलिक लहंगे को चुन सकती है।
दुल्हन लाइट कलर्स में लगा सकती है खूबसूरती में चार चांद
मैटेलिक लहंगो में भी कई तरह के बेहद खूबसूरत रंग का चुनाव आप कर सकती है। जैसे की हल्का गुलाबी, लाइट पर्पल, डीप रेड, गोल्ड व सिल्वर, कलर के मैटेलिक लहंगे पहनकर बेहद खूबसूरत और सबसे अलग नज़र आ सकती है। वैसे बॉलीवुड की जाह्नवी कपूर और कैटरीना कैफ भी मैटेलिक लहंगे में नजर आ चुकी है। अगर आप वेडिंग के दिन एकदम यूनिक और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मैटेलिक लहंगे को चुनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इस लहंगे के साथ आप डिफरेंट डिजाइन के ब्लाउज को बनवाकर लहंगे चार चांद लगा सकती है।
इन दिनों लाइट कलर्स को काफी पसन्द किया जा रहा है लेकिन अगर आप कुछ बेहद अलग और खूबसूरत दिखना चाह रही है तो वाइट कलर का लहंगा लाइट एंब्रायडरी के साथ पहन सकती है। इससे और खूबसूरत बनाने के लाइट पिंक या भारी रेड कलर का दुपट्टा लहंगे से मैच करता हुआ लगा कर सकती है।
