आज हम बॉलीवुड के उस अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे है, जिसकी फिल्मे बॉलीवुड में अब खूब चल रही है। जी हां बता दे कि करीब एक महीना पहले ही इस अभिनेता के पिता का निधन हुआ था। मगर हाल ही में इस अभिनेता को देर रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर जाते हुए देखा गया था। दरअसल हम यहाँ राजकुमार राव की बात कर रहे है। जिनके अभिनय की आज पूरी दुनिया ही दीवानी है।
देर रात गर्लफ्रेंड के साथ डिनर करने पहुंचे राजकुमार राव..
गौरतलब है कि बहुत जल्दी ही उनकी नयी फिल्म मेड इन चाइना भी रिलीज़ होने वाली है। वही अगर हम इस फिल्म की अभिनेत्री की बात करे तो इसमें उनके साथ मौनी रॉय नजर आने वाली है। जो इससे पहले कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। इसके इलावा राजकुमार के पिता की बात करे तो उनकी उम्र महज साठ वर्ष थी। बता दे कि राजकुमार अपने पिता के बेहद करीब थे।
ये है राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड..
हालांकि उनके पिता के निधन को एक महीना ही हुआ था। मगर फिर भी वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ देर रात डिनर करने पहुंचे। अब यूँ तो किसी को भुलाने के लिए एक महीना काफी होता है। ऐसे में जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटी की आती है, तो उन्हें अपना गम भुलाने में ज्यादा समय नहीं लगता। वैसे भी एक महीने का समय काफी लम्बा होता है। बहरहाल डिनर करने के बाद राजकुमार राव ने मीडिया के सामने जम कर पोज भी दिए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड भी बेहद खुश नजर आ रही थी।
ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात..
अब अगर हम इन दोनों की पहली मुलाकात की बात करे तो इनकी मुलाकात फिल्म सिटी लाइट की शूटिंग के दौरान ही हुई थी। जी हां देर रात गर्लफ्रेंड के साथ डिनर करने के बाद राजकुमार भी काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दे कि ये दोनों काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। तो ऐसे में इन दोनों की शादी की चर्चा भी आज कल खूब हो रही है। फ़िलहाल इन दोनों की शादी कब होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।