ये घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है, जहाँ दुल्हन ने दूल्हे से विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा| दरअसल पहले तो लड़की वालों ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया। और फिर बारात आने के बाद वरमाला की रस्म भी की गई| फिर जब फेरों की बारी आई तो दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। जबकि रस्म के समय दुल्हन काफी खुश भी थी, तो फिर ऐसा क्या हुआ की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। आइये हम आपको बताते है की आखिर क्या है ये पूरा मामला-
ये बारात हमीरपुर से औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार को आई थी| सभी रस्मे अच्छे से हो रही थी| और फिर वरमाला की रस्म हुई, जिसमे दुल्हन काफी खुश भी नज़र आ रही थी| पर जब शादी के फेरों की रस्म की बारी आई तो दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया| अचानक से शादी के खुशनुमा माहौल में हडकंप मच गया और सारे रिश्तेदार दुल्हन की तरफ़ देखने लगे| कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था की ये क्या हो रहा है| सब लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश कर रहे थे, की आखिर उसने ऐसा क्यों किया|
इस वजह से किया इनकार
दरअसल जिस लड़के से दुल्हन की शादी हो रही थी वो गूंगा था| और दुल्हन को जैसे ही ये बात पता चली उसने बिना किसी देरी के शादी करने से इनकार कर दिया| ऐसा बताया जा रहा है, की दुल्हन को पहले से दुल्हे की गूंगे होने वाली बात पता नहीं थी| इसलिए उसने शादी के लिए हाँ कर दी थी, और सभी रस्में भी ख़ुशी-ख़ुशी निभा रही थी|
पर शादी के फेरों से पहले लड़की के मामा ने उसे बता दिया की दुल्हा गूंगा है| बस फिर क्या था उसे जैसे ही पता चला की दूल्हा बोल नहीं सकता उसने तुरंत ही शादी करने से मन कर दिया और सबके लाख समझाने पर भी वो अपने फैसले पर कायम रही|
दुल्हन के शादी के लिए मना करते ही बारातियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया| जिसकी वजह से मौके पर पुलिस को भी आना पड़ा| और पुलिस की जांच के बाद इसे आपसी मामला बता कर बारातियों को वापस लौटा दिया गया|