हमारा देश भारत चाहे जितना भी आगे निकल गया हो लेकिन महिलाओं की क्या स्थिति है यह सबको पता है। महिलाएं यहाँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने लगी हैं लेकिन अभी भी पुरुष गन्दी निगाहों से देखते हैं। भारत ऐसे देशों में से एक है जहां पर सबसे ज़्यादा दोगली मानसिकता वाले लोग रहते हैं। हमारे यहाँ, जहाँ एक ओर स्त्री को देवी के रूप में देखा जाता वही दूसरी तरफ सबसे ज़ादा शोषण की शिकार भी महिलाएं ही होती हैं। जहाँ एक ओर छोटी बच्चियों को लक्ष्मी का रूप समझा जाता है वही ऐसे वीभत्स घटनाएं सामने आती हैं जिन्हे सुन कर कलेजा काँप जाता है।
स्थिति इतनी ख़राब है, महिलाओं को रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के उलटे सीधे ताने सुनने को मिलते हैं, कोई लड़की घर के बहार क्या निकलती है अस पास के आदमियों की निगाहे उसी पर टिक जाती हैं, ऊपर से लेकर नीचे तक टकटकी बांध कर देखना, पुरुष अपनी आँखों से ही महिला का चीर हरण करने लगते हैं। जहा पुरुष घर के बेटी बहनों को माता लक्ष्मी का अवतार बताते हैं वहीं पुरुष घर के बाहर निकल कर दूसरी लड़कियों की गन्दी नज़रों से देखते हैं, उनका मौखिक शोषण करते हैं और यह कही से भी सही नहीं है।
आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है, लेकिन बहुत सारी ऐसी जगहें भी हैं जहाँ ऐसी घटनाएं समाज के लाज से सामने नहीं लायी जाती। प्रशासन भी ऐसी घटनाओं से मुँह मोड़ लेता है। हम घर में पलने बढ़ने वाले लड़कों को सब कुछ सिखाते हैं लेकिन महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए यह नहीं सिखाते। अगर किसी महिला की इज़्ज़त न कर सकें तो उसकी इज़्ज़त का मज़ाक भी न उड़ाएं।
भोपाल के फिल्म मेकिंग ग्रुप “Join Films’” ने कुछ वक़्त पहल इसी मुद्दे शार्ट फिल्म बनायीं थी, जिसमे महिला जब घर से निकलती है तो किस किसी तारा के शोषण का शिकार होना पड़ता है। आइये वीडियो देखते हैं: