आपकी एक कमी जो आपको बनाती है किस्मत का धनी, जाने क्या आप में भी यह कमी
सुन्दर छोटे और खूबसूरत दांत वालो से ज्यादा लकी होते है यह ऊबड़ खबड़ छीरी वाले दांत
इस दुनियां में हर इंसान को ऊपर वाले ने बनाया है ऐसे में किसी को उसने खूबसूरती देती तो किसी को अच्छी किस्मत बेशक आज सारी दुनियां खूबसूरती की दिवानी है। लोग खूबसूरती की तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते लेकिन हम यहां एक ऐसी कमी की बात कर रहें जो बेशक आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हो लेकिन यह आपकी किस्मत में चार चांद लगा देती है।
आपको पता है बहुत सारे लोग ऐसे होते है जिनकी दांतो के बीच छीरी यानी गैप होता है। अक्सर आपने दांतो के इस गैप को लोग पसन्द नहीं करते है लेकिन आपको बता दें कि जिनके दांतों के बीच गैप होता है वे किस्मत के बहुत धनी होते हैं। जाने दस ऐसी खासियत जो आप में होती है और किसी में नहीं।
1. समुद्रशास्त्र के मुताबिक जिनके दांतों के बीच गैप होता है वे समान स्वभाव के होते हैं और ऐसे लोग दूसरों को समझते हैं। वे अपना जीवन खुशी-खुशी अपना जीवन बिताना जानते हैं।
2. दांतो के बीच गैप होने वाले लोग एक समान आकार के चमकदार दातों वाले इंसान से बहुत ज्यादा रचनात्मक होते हैं और ऐसे लोगों को पैसे संभाल कर रखना बखूबी आता है।
3. दांतों के बीच गैप वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। वे संसार में कुछ अलग करने में विश्वास रखते हैं और अपने हर काम को अंजाम देकर ही रहते हैं।
4. यह ज्यादा ऊर्जा से भरे होते हैं और इसलिए हर तरह के काम को मेहनत के बल पर अंजाम देते हैं और बड़े मुकामों को हासिल करते हैं।
5. ऐसे लोग बहुत ज्यादा जिंदादिल होते हैं। कभी हार नहीं मानते और खुद भी खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखना अच्छे से जानते हैं।
6. जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है, वो काफी बातूनी होते हैं। वो किसी भी विषय पर लंबी बात अथवा बहस कर सकते हैं और अपने आत्मविश्वास के बल पर जीत कर ही दम लेते हैं।
7. ऐसे लोग बहुत ही खुले विचार के होते हैं और अपने दिल की बात शेयर करने में जरा भी नहीं घबराते हैं।
8. अगर किसी के दांतों के बीच फासला है औ वो नौकरी पेशे में है तो अपने कार्य क्षेत्र में सफलता जरूर हासिल करता है।