बेटी के साथ कब्र में सोता है यह बाप, मामला जानकर हैरान हो जाएंगे आप
कब्र का नाम सुनते ही सबका दिल दहला जाता है, कोई भी इंसान जीते जी कब्र में नहीं जाना चाहता है, मरने के बाद ही लोगों को कब्र के अन्दर दफन किया जाता है लेकिन चीन में एक दिल को दहला देने वाला मामला समाने आया है। जहां चीन का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ रोजाना कब्र में जाकर सोता है। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। इसकी सच्चाई जानकर आप अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे
भले ही किसी भी व्यक्ति के पास रहने के लिए घर ना हो लेकिन कोई कभी भी क़ब्र में नहीं सोता है। क़ब्र मरने के बाद लोगों के लिए बनायी जाती है। लेकिनचीन के सीचुआन प्रोविंस के झांग झिनलेई गाँव के किसान लियांग अपनी दो साल की बेटी के साथ जीते जी कब्र में जाकर रोजाना सोता है।
आखिर इस शख्स को ऐसी कौन सी वजह है जो जीते जी कब्र में ले आई यह वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप लोग।
दरअसल चीन के लियांग की 2 साल की छोटी बेटी को एक लाइलाज बीमारी ब्लड डिसऑर्डर (थैलेसिमिया) है और डॉक्टरों ने बताया है कि अब वह ज़्यादा दिनों तक नहीं जी पाएगी। इसके बाद से ही लियांग हर रोज़ अपनी बेटी के साथ क़ब्र उसे जिंदा रहना सीखा रहा है। वह वहीं सोता है और उसके साथ वही खेलता है।
इस ख़बर पर कई लोगों ने अपना दुःख ज़ाहिर कर रहे है। लोगों के अनुसार यह किसी भी बाप के लिए बहुत ही दुखदायी पल होता है। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी रक्त कोशिकाएँ ठीक से काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में बच्ची ज़्यादा से ज़्यादा एक साल तक जीवित रह पाएगी। बच्ची का मरना तय है।