भगवान के कहने पर धुम्रपान और शराब छोड़ा तो बढ़ गई बालों की लम्बाई
इस दुनियां में कई तरह के लोग रहते है। जिसमें कुछ लोग काफी ब्यूटीकांउशियस होते तो कुछ को कोई फर्क नहीं पड़ता। स्पेशली लड़कियों की बात की जाएं तो वह खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती है। न जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्टस चेहरे और बालों पर के लिए इस्तेमाल करती है, जीं हा बाल भी लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है हर लड़की सपना होता है उसके बाल घने लम्बे और चमकदार हो, लेकिन हम यहां किसी लड़की बात नहीं कर रहें बल्कि एक ऐसे शख्स के बारे में बात कर रहें जिन्होने अपने बालों को लम्बा करने के लिए 40 सालो तक बालो को नहीं धोया और न काटा है।

जीं हा मैं ऐसे एक शख्स से आपको मिलाने जा रही हूं जिसके बाल लंबाई में 6 फीट हैं। इस शख्स का दावा हैं कि उसने पिछले 40 सालों से अपने बालो का न तो धोया और न ही काटा हैं। यह बात सुनने में आपको भले ही थोड़ी अजीब लगे लेकिन यह सच है। दरअसल इस शख्स का कहना है कि एक बार उनके सपने में भगवान आए थे। उन्होंने कहा था कि अपने बाल कभी मत काटना और शराब, धूम्रपान भी छोड़ देना। बस तभी से भगवान की आज्ञा का पालन कर रहे हैं और अपने बालों को नहीं कटवा रहे है। तो आइये इनसे मिलते है।

ये हैं बिहार के मुंगेर जिले के निवासी साकल देव। इनके बालों की लंबाई लगभग 6 फिट हैं। गाँव के लोग इन्हें महात्मा कहते हैं। लेकिन ये कोई साधू या महात्मा नहीं बल्कि वन विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। इन्होने 31 सालो तक फ़ॉरेस्ट विभाग में काम किया हैं।

फिलहाल ये अभी घर पर ही रहकर कुछ दवाइयां बनाते हैं। इनकी बनाई दवाइयां भी इनके बालो की तरह मशहूर हैं। इसे लेने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। मजे की बात तो यह है कि इनके बालो के न धोने के बात भी इनके बालों की लम्बाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जबकी बाल न धोने पर आम इंसान के बाल झड़ने लगते है तो वहीं इनके बेहद घने और घुघराले है।