दीपिका पादुकोण को आज कौन नहीं जानता है। पिछले साल रणवीर सिंह के साथ शादी कर अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दीपिका हमेशा अपने सुर्खियों में रहती है। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों लेकर। यहां तक वह सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। उनके फैंस भी हमेशा सोशल साइट्स पर उन्हें रियेक्शन देने के लिए तैयार रहते है। वह कुछ भी शेयर करें फैंस के बीच हमेशा ही वह चर्चा का विषय बन जाता है। फिलहाल उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनके फैंस के रियेक्शन के साथ ही रणवीर सिंह ने भी मजेदार रियेक्शन दिए है।
दरअसल दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटो शेयर कर फैन्स का दिल जीत लिया है। दीपिका ने नया लुक लिया है जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका ने हेयर कट कराया है। दीपिका की इस फोटो पर जहां फैन्स और बाकी सेलेब्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह ऐसा कमेंट किया कि फैन्स भी देखते रह गए। रणवीर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, मार ही दो मुझे।
दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अपनी शादी के बाद से अब वह जल्द ही फिल्म छपाक से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। फिलहाल इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में दीपिका एसिड आटैंक सरवाईवर का किरदार निभाएगी। इसके साथ ही दीपिका, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, तो दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। दर्शकों के लिए इस फिल्म में कौतुहल का विषय यह कि रणवीर और दीपिका की ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री बड़े पर्दे पर क्या गुल खिलाएंगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।