कंपनी के कर्मचारियों से संबंध रखने को मना करती है कंपनी, जाने क्यो
मैक्डोनाल्ड ने अपनी कंपनी के सीईओ को बदल दिया, इस कंपनी के नए सीईओ क्रिस केम्पजिंस्की होगे। इन्होने अमेरिका में मैक्डोनाल्ड की कंपनी 2015 में ज्वाइन की थी। इन्होने अमेरिका में लगभग 14,000 मैकडोनाल्ड रेस्तरां खोलने की जिम्मेदारी निभाई।
कंपनी की पुरानी सीईओ सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक (Steve Easterbrook) थी। यह साल 2015 से सीईओ की पोस्ट पर काम रही थी लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी से संबंध होने के आरोप में उन्हें कंपनी से निकाला गया है। फास्ट फूड चेन मैक्डोनाल्ड इन आरोपों को कंपनी की नीति का हनन माना है।
मैक्डोनाल्ड (McDonald) ने कहा कि स्टरब्रुक (Easterbrook) ने निदेशक मंडल के फैसले के बाद पद छोड़ दिया है। उन्होंने कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध रखकर कंपनी की नीतियों का हनन किया। मैक्डोनाल्ड की मानें तो कंपनी प्रबंधकों को अपने सहायक कर्मचारियों के साथ किसी भी तौर पर संबंध रखने से रोकती है।
मैक्डोनॉल्ड के निदेशक मंडल ने आरोपों की समीक्षा करने के बाद ईस्टरब्रुक को हटाए जाने के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि कंपनी ने उस कर्मचारी के बारे में जानकारी नहीं दी है जिसके साथ ईस्टरब्रुक के संबंध थे। दूसरी ओर ईस्टरब्रुक (McDonald CEO) ने कर्मचारियों को एक ईमेल किया। इसमें उन्होंने माना है कि एक कर्मचारी के साथ उनके रिश्ते थे जो एक गलती थी। उन्होंने लिखा, ‘कंपनी के नियमों के मद्देनजर मैं बोर्ड के फैसले से सहमत हूं।’