बिगबॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव में जबरदस्त घमासान मचा रहा है। इस शो में विशाल आदित्य सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री होते ही इन्होंने शो में धमाल मचा कर शो को औऱ मज़ेदार बना रखा है। बिहार के रहने वाले विशाल किसी हैंडसम हंक से कम नहीं दिखते है। इन दस साल में विशाल काफी बदल गए है। यहां हम इनकी खूबसूरत तस्वीर साझा के रहे है। देखे इनकी अनदेखी तस्वीरे
विशाल बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। एक्टिंग के साथ ही विशाल खेलकूद में भी रुचि रखते है। वो बिहार में राज्य स्तरीय एथलीट भी रह चुके है। इन्होंने साल 2011 में सीरियल ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ से टेलीविजन में शशांक के किरदार से इंट्री ली। वहीं इसके बाद वो ‘ससुराल सिमर का’ में नजर आए।
वहीं विशाल ने साल 2015 में सीरियल ‘बेगूसराय’ में लखन ठाकुर का किरदार निभाया। लेकिन साल 2017 में कलर्स टीवी पर आने वाले ‘चंद्रकांता’ सीरियल में प्रताप सिंह का किरदार निभाने पर उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली। वहीं उन्होंने ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में तेवर सिंह का किरदार निभाया और ‘नच बलिए’ सीजन 9 में वो मधुरिमा तुली के पार्टनर बने। विशाल और मधुरिमा शो में सेकेंड रनर अप रहे थे। इस शो के दौरान विशाल और मधुरिमा का खूब झगड़ा हुआ था। इस झगड़े से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरे आ रही है।
‘बिग बॉस 13’ में विशाल के साथ मधुरिमा भी पहुंची थीं। शो के शुरुआत में पहले तो दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब झगड़े होने लगे। यही नहीं मधुरिमा ने पैन से विशाल को खूब मारा जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन विशाल बिग बॉस में अभी भी टिके हुए हैं।
