सब चाहते है की उनकी शादी उनके मनपसंद लड़के या लड़की के साथ हो| खासकर आज-कल के समय में तो सब अपनी मर्ज़ी का जीवन-साथी चुनना पसंद करते है| हालाँकि अब एक नया चलन आ गया है, जिसमे लोग बिना शादी के एक दूसरे के साथ रहते हैं, इसे आधुनिक भाषा में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ कहते हैं| अब हम आपको बता दे की एक ऐसी ही कहानी इस बुजुर्ग दंपत्ति की है, जो की पिछले 50 साल से ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहे थे, और अभी जल्दी ही शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं|
दरअसल ये मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के खैरझिटी कला गांव का है| यहाँ एक बुज़ुर्ग दंपत्ति 50 सालो से बिना शादी के एक साथ रह रहा था| इस शादी को देखकर लोग तब हैरान रह गए जब उन्हें इस बारे में पता लगा कि दूल्हे की उम्र 73 साल है, और दुल्हन साल 67 की हैं| 73 साल के दूल्हे का नाम सुकाल निषाद है और 67 वर्ष की दुल्हन का नाम गौतरहिन बाई था, ये दोनों पिछले 50 सालों से लिव इन में रह रहे थे|
इंटरव्यू देते वक़्त बूढ़े दूल्हे ने बताया कि वे आज से 50 साल पहले बेमेतरा जिले के बिरसिंगी में अपने लिए एक लड़की देखने गए थे| पर जिस लड़की को सुकाल देखने गया था उसकी छोटी बहन सुकाल को ज्यादा पसंद आ गयी और उसपे सुकाल का दिल आ गया था| हालाँकि उस वक़्त सुकाल की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी इसी वजह से उन दोनों ने बिना शादी किये ही एक साथ रहने का फैसला कर लिया था| दिलचस्प बात ये थी कि उनके बिना शादी के रहने से उनके परिवार या समाज कोई भी आपत्ति नहीं थी|
सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग जोड़े की शादी बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं| आप लोगों को शायद ये जानकार हैरानी होगी इस कपल को तो ये तक नहीं पता की आखिर ‘लिव इन रिलेशनशिप’ होता क्या है| अब ये घटना चर्चा का विषय बन चुकी है|