हर अबे वाला नया साल बॉलीवुड के लिए खास होता है। हर साल बॉलीवुड की बड़ी फिल्मे रिलीज होती है। इनमे से कुछ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर इतिहास रचती है, तो कुछ औंधे में गिर जाती है। ऐसे में बॉलीवुड की नजर से हर साल खास है, लेकिन स्टार्स के लिए ऐसा कहना सही नही होगा। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी हर साल कोई बड़ी फिल्म आती है, जबकि कुछ स्टार्स अपनी फिल्मों को बहुत समझकर चुनते हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सुपरस्टार अक्षय कुमार की। जाह्नवी और अक्षय अपने आने वाले साल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। इस साल का आगाज़ अक्षय हर जहान्वी स्पेशल मूवीज या वेब सीरीज से करेंगे। तो चलिए आपको बताते है इन स्टार्स के स्पेशल प्रोजेक्ट्स के बारे में

करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी की सुपर टीम घोस्ट स्टोरीज नाम की एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म घोस्ट स्टोरीज में मृणाल ठाकुर संग अविनाश तिवारी, गुलशन देवैया, जाह्नवी कपूर, कुशा कपिला, सोभिता धूलिपाला, सुरेख सिकरी, सुकान्त गोयल और विजय वर्मा अहम रोल्स में नजर आएंगे।
जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है कारगिल गर्ल। ये एक बायोपिक है, जिसमें जाह्नवी, गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज हो सकती है। दर्शकों को साल 2020 में पर्दे पर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलगी। फिल्म रूही आफ्जा में दोनों एक साथ नजर आएंगे। रूही आफ्जा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म दोस्ताना 2 के चलते चर्चा में हैं। ये साल 2008 में इसी टाइटल से रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म दोस्ताना 2 अगले साल रिलीज होगी।
फिल्म तख्त में रणवीर सिंह के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज हो सकती है। ये एक पीरियड ड्रामा है।
