पिछला हफ्ता देश वासियों ने डर के साए में गुजरा कहीं दंगे, भड़के तो कहीं गाडि़या और पुलिस चौकी जलाई गई। इन सब में कई लोगों की मौत हो गई तो हज़ारो की संख्या में लोग घायल हुए। एक हफ्ता पहले दिल्ली, लखनऊ और असम समेंत जो महौल बना उसके बारे में पूरी तरह से लोग अनजान नहीं थे यह हालात आने वाले साल तक बने रहेगे इसकी भविष्यवाणी बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा ने मरने से पहले 85 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्होने आने वाले साल को लेकर और भी कई खुलासे किए। प्राकृतिक आपदाओं के साथ ही देश में विनाशकारी घटनाएं घटेगी। तो चालिए आपको बताते है कि 2020 को लेकर बाबा वेन्गा देश और दुनिया के लिए और क्या भविष्यवाणी की।

उन्होने बताया कि 2020 में मुश्किल वक्त आएगा और लोगों को उनके धर्म के आधार पर बाटा जाएगा। मौजूदा हालात में इसे जोड़ कर देखें तो भारत सहित पूरी दुनिया में कई तरह के घटनाक्रम हो रहे हैं। बाबा वेन्गा के मुताबिक 2020 में मुस्लिम कट्टरपंथी अपने चरम पर होंगे। बाबा वेन्गा ने दावा किया है कि यूरोप में रासायनिक हमले के साथ यूरोप के आर्थिक पतन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या के प्रयास की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि पुतिन के लिए खतरा उनके देश के भीतर से ही आ सकता है। वेन्गा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रहस्यमय बीमारी से बहरे हो सकते हैं और इसका असर उनके दिमाग पर पड़ेगा। 2020 में पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची रहेगी। प्रलय और आपदाएं जैसी कई स्थितियां आएंगी। लोगों की मानसिकता में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 2020 में ऐसी कई विनाशकारी घटनाएं होंगी जो मानवता तक को बदल देंगी और लोग सिर्फ खुद के बारे में ही सोचना शुरू कर देंगे।
बाबा वेन्गा के मुताबिक 2020 में ब्रह्मांड में जीवन की खोज की जाएगी और ये पता चलेगा कि आखिर पृथ्वी पर जीवन पहली बार कैसे आया। आने वाले 200 वर्षों में लोग अध्यात्म के जरिए दूसरी दुनिया के संपर्क में आएंगे। 2020 में पृथ्वी को थोड़ी राहत मिलेगी और पेट्रोल का उत्पादन बंद हो जाएगा। ट्रेनें सूर्य की रोशनी से दौड़ेंगी। 2020 में तीन दिग्गज देश एक साथ आएंगे और पूरी दुनिया पर इनका राज होगा। वेन्गा की भविष्यवाणी में 2020 में चीन एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा और ये तीन दिग्गज रूस, भारत और चीन हो सकते हैं।
बाबा वेन्गा ने कई तरह की भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर अब तक सच हो चुकी हैं. इनमें अब तक सोवियत संघ का विघटन, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 को हुआ हमला, राजकुमारी डायना की मृत्यु और प्राकृतिक आपदा जैसी कुछ चीजें उन्होंने होने से पहले ही देख ली थीं। बाबा वेन्गा ने 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और चरमपंथी धर्म की भविष्यवाणी कर चुके थे।